<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 28, 2026

जनपद स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज भानपुर बना ओवरऑल चैंपियन


बस्ती। किसान इंटर कॉलेज भानपुर में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक रोशनी पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं।
प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के 8 बालक एवं 4 बालिकाओं ने भाग लेकर जिम्नास्टिक की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने संतुलन, लचीलापन और कौशल का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज भानपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि जनता इंटर कॉलेज, पोखरा बाजार ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग में छोटू ने प्रथम, अभिनव वरुण ने द्वितीय तथा सूफियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में काजल प्रथम, ब्यूटी द्वितीय एवं सरगम तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार राय ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता का संचालन आयोजक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रमेश चंद्र गुप्ता ने किया, जबकि संपूर्ण आयोजन जनता इंटर कॉलेज पोखरा बाजार के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर ओझा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर गणेश कुमार पाण्डेय, रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह, हीरालाल, संजय पाण्डेय, अवधेश सिंह, राम सनेही प्रजापति सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages