<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर शक्ति मंदिर के पुजारी का अंगवस्त्र व मिष्ठान से सम्मान, लिया आशीर्वाद


गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सूरजकुंड स्थित प्राचीन शक्ति मंदिर में श्रद्धा और सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने मंदिर के पुजारी श्री विपिन पांडे को अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे, मंडल मंत्री विशाल सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक राजा वाल्मीकि, त्रिलोकी नाथ बारी, रवि सोनकर, दिव्या प्रताप सिंह, शशिकांत पांडे, मनोज, सूरज शर्मा, त्रिलोकी कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया तथा समाज में आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages