<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा का सेवा-संकल्प दिवस, केक काटा, वृक्षारोपण किया और चलाया सदस्यता अभियान


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन को बुधवार को जिले भर में सेवा, संकल्प और जनसंपर्क दिवस के रूप में मनाया गया। सपा के बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई तथा अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की कामना की।
इसके बाद तुलसीदास इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव नौजवानों, किसानों, मजदूरों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं की उम्मीदों के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, विकास और जनहित की राजनीति को मजबूती प्रदान कर रही है।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी साथी जनता के बीच जाकर पीडीए परिवार और आमजन से संवाद बढ़ाएं तथा समाजवादी विचारधारा को घर-घर पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार करने की आवश्यकता है।
जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा पीड़ित, उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाकर सामाजिक न्याय एवं जनसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages