<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 10, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं का हुआ सम्मान

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के सतर्कता विभाग की ओर से महाप्रबंधक सभाकक्ष 'चैतन्य' में उप मुख्य सतर्कता अधिकारी (इंजीनियरिंग) अजय कुमार सिंह के पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में स्थानांतरण के अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कान्त पाण्डेय ने श्री सिंह के उत्कृष्ट नेतृत्व, निष्पक्ष कार्यशैली तथा संगठन में पारदर्शिता और सतर्कता की संस्कृति को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने अपने कार्यकाल में धैर्य, ईमानदारी और तथ्यपरक कार्यशैली के साथ जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत रहे।
अपने संबोधन में अजय कुमार सिंह ने पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने सभी के सहयोगपूर्ण एवं प्रेरणादायी व्यवहार की प्रशंसा की।
समारोह के अंत में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तुषार कान्त पाण्डेय ने श्री अजय कुमार सिंह को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, निरीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages