<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 10, 2026

कीटनाशी विक्रेताओं पर छापेमारी, एक का लाइसेंस निलंबित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशी रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में कीटनाशी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चार टीमों ने सदर, रुधौली, हर्रैया और भानपुर तहसीलों में कुल 29 कीटनाशी प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जांच में अनियमितता मिलने पर सात विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि एक प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर उसका स्टॉक सीज कर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान सदर में उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, रुधौली में उप कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) चरण सिंह, हर्रैया में जिला कृषि अधिकारी बाबूराम मौर्य तथा भानपुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा ने संबंधित तहसीलदारों के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच में 12 संदिग्ध कीटनाशी रसायनों के नमूने लेकर राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कीटनाशी अधिनियम, 1968 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मेसर्स शुक्ला खाद भंडार जिनवा, राकेश बीज भंडार, प्रखर बीज भंडार, जयसवाल बीज भंडार तथा वेद खाद भंडार सहित सात प्रतिष्ठानों को विभिन्न अनियमितताओं एवं निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान बंद मिलने पर नोटिस जारी किया गया। वहीं मेसर्स मोनू कीटनाशी केंद्र, भानपुर का लाइसेंस वैध प्राधिकरण पत्र के बिना कीटनाशी विक्रय, स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो उपलब्ध न होने के कारण निलंबित कर दिया गया।

प्रशासन ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि किसानों को केवल प्रमाणित कीटनाशक लाइसेंसयुक्त कैश मेमो के साथ ही उपलब्ध कराएं तथा सभी अभिलेख अद्यतन रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages