<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 22, 2026

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा से पहले हरैया पुलिस का अभियान, मादक पदार्थों की बिक्री रोकने को सघन चेकिंग


बस्ती। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरैया थाना पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक हरैया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेलाड़े शुक्ल तिराहा पर औचक तलाशी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।
अभियान के दौरान तिराहे पर स्थित दुकानों के आसपास मौजूद लोगों की तलाशी ली गई तथा पूरे क्षेत्र में गहन चेकिंग की गई। पुलिस ने दुकानदारों से बातचीत कर उन्हें अपनी दुकानों पर अनावश्यक भीड़-भाड़ न होने देने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, विशेषकर मादक पदार्थों की बिक्री, से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार या अन्य व्यक्ति नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हरैया पुलिस का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages