<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 23, 2026

बस्ती पहुंचीं राज्य महिला आयोग अध्यक्ष, जनसुनवाई में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश


बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) डॉ. बबिता सिंह चौहान ने गुरुवार को बस्ती दौरे के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सर्किट हाउस में पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मधू सिंह, प्रेमा देवी, रूपाली आर्या, अंचला गुप्ता तथा शिवनारायण गुप्ता की पुत्री के मामलों पर विस्तार से सुनवाई की गई। डॉ. चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, महिला क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह एवं महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह को निर्देशित किया कि प्रत्येक मामले का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है।
जनसुनवाई से पूर्व डॉ. चौहान ने रानी वीरांगना तलाश कुंवरि महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कन्या जन्मोत्सव किट, अन्नप्राशन, गोदभराई, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को किट, लैपटॉप, पोषण पोटली और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके बाद उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, काउंसलिंग व्यवस्था, रसोई गृह एवं प्रबंधन की समीक्षा की और महिलाओं को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया गया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत चार लाभार्थियों को ₹4-4 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह, वरिष्ठ सहायक अशोक सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारी, महिला लाभार्थी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages