<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

टोल प्लाजा प्रकरण में चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' की जनहित याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती/प्रयागराज। हर्रैया क्षेत्र सहित जनपद बस्ती एवं आसपास के लाखों नागरिकों के हितों से जुड़े टोल प्लाजा प्रकरण में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) आज इलाहाबाद उच्च न्यायालय की माननीय मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।

जनहित याचिका टोल व्यवस्था से प्रभावित आम जनता की समस्याओं, जनसुविधा तथा सार्वजनिक हित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर दायर की गई है। चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' लंबे समय से इस विषय को जनआंदोलन और वैधानिक माध्यमों से उठाते रहे हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि कानून के अनुरूप आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित कराना है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष सभी तथ्य प्रस्तुत किए जाएंगे तथा न्यायालय के निर्देशों से क्षेत्र की जनता को राहत मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष आगे भी पूरी निष्ठा और संवैधानिक मर्यादाओं के साथ जारी रहेगा।

चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने क्षेत्रवासियों से न्यायिक प्रक्रिया पर पूर्ण विश्वास बनाए रखने तथा न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से जो भी निर्णय आएगा, उसका सम्मान किया जाएगा और जनहित में आगे की कार्रवाई भी विधिसम्मत तरीके से की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages