वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल ने नए सत्र 2026-27 के प्रथम दिन शहर के नामचीन चिकित्सकों एवं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को उनके कार्यस्थलों पर जाकर सम्मानित किया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार ओझा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सकों ने एक-दूसरे को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा सेवा के प्रति अपने समर्पण को दोहराया।
सम्मानित किए गए लोगों में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रंगजी द्विवेदी, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. हिमांशी ग्रोवर, डॉ. वीरभद्र स्वामी, डॉ. एम.के. सिन्हा तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट अभिषेक मणि त्रिपाठी शामिल रहे।
रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के असिस्टेंट गवर्नर रो. लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने सभी सम्मानितजनों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने बताया कि वाराणसी में आयोजित डिस्ट्रिक्ट अवार्ड समारोह में वर्ष 2025-26 के समापन अवसर पर रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल को पर्यावरण, चिकित्सा, शिक्षा, रक्तदान एवं अन्य सामाजिक कार्यों के लिए कुल 14 पुरस्कार प्राप्त हुए। वहीं, लक्ष्मीकान्त पाण्डेय को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सचिव रो. मुनीरूद्दीन अहमद, उपाध्यक्ष रो. त्रिपुरारी शंकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, रो. आशीष पुखराल, रो. मनीष कुमार सिंह, रो. कलीमुल्लाह खान, रो. नरेश सडाना सहित अन्य रोटेरियनों का सक्रिय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment