वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी रहे स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी की छठवीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को प्रेस क्लब सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हियुवा जिलाध्यक्ष शशिभूषण सिंह के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान शांति पाठ, सामूहिक भोज तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ पौधों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी एवं डुमरियागंज के निवर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी के संगठनात्मक योगदान और कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक रहने और कानून के दायरे में रहकर प्रशासन को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने की अपील की।
श्रद्धांजलि सभा में अजय सिंह गौतम, अखंड प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, सरोज बाबा, पुनीत दत्त ओझा, सुशील सिंह, राजा ऐश्वर्या राज सिंह, राणा दिनेश प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव तथा कन्हैयालाल सहित अन्य वक्ताओं ने स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी के व्यक्तित्व एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनय सिंह ने किया।
इस अवसर पर सूरत प्रसाद दुबे, जयप्रकाश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अरुण भारती, संजय चौधरी, मोहन सिंह, प्रकाश चौधरी, रविंद्र गौतम, अवधेश मिश्रा, विजय कुमार द्विवेदी, अरविंद पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वर्गीय अज्जू हिन्दुस्थानी के पुत्र देवेंद्र नाथ 'कान्हा' भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment