<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 4, 2026

बूथ मजबूत करने पर सपा का जोर, बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती पर किया नमन


बस्ती। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही बाबा लक्खी शाह बंजारा की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन मजबूत होने से चुनावी जीत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
उन्होंने बाबा लक्खी शाह बंजारा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे 17वीं शताब्दी के महान व्यापारी, योद्धा और सिख धर्म के निष्ठावान अनुयायी थे। गुरु तेग बहादुर की शहादत के बाद उन्होंने अत्यधिक जोखिम उठाकर उनके पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार के लिए अपने घर पहुंचाया और मुगलों को भ्रमित करने के लिए अपने ही घर में आग लगा दी। वर्तमान में उसी स्थान पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब स्थित है।
बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, दयाशंकर मिश्र, राजाराम यादव, निजामुद्दीन, रविन्द्र यादव, मो. सलीम, समीर चौधरी, जमील अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages