<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, July 4, 2026

दिव्यांग के घर का एकमात्र रास्ता बंद करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार


बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के खखरिया सुजात गांव निवासी दिव्यांग मनोज कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर उनके घर तक जाने वाले एकमात्र रास्ते को जबरन बंद करने का प्रयास करने और शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में न्याय दिलाने, अवैध निर्माण रुकवाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार मनोज कुमार पाण्डेय दिव्यांग हैं और व्हीलचेयर के सहारे चलते हैं। उनका कहना है कि उनके घर तक आने-जाने का केवल एक ही रास्ता है, जिस पर गांव के कुछ लोग जबरन निर्माण कर रास्ता बंद करना चाहते हैं। यदि रास्ता बंद हो गया तो उनके परिवार का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि यदि निर्माण रोकने की कोशिश की गई तो रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और अधिक विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मनोज पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना डायल 112 पर दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका यह भी आरोप है कि बाद में हर्रैया थाने में शिकायत करने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हुई।
शिकायत में महेन्द्र सिंह और विक्की सिंह को नामजद करते हुए उन पर दबंगई के बल पर रास्ते में अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages