बस्ती। अपना दल (एस) जनपद बस्ती की संगठन समीक्षा बैठक गुरुवार को प्रेस क्लब सभागार में प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता मानते हुए गांव-गांव और घर-घर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष आर.पी. गौतम ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक बूथ पर मजबूत संगठन खड़ा करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री राम लखन पटेल ने कहा कि अपना दल (एस) हमेशा समाज के शोषित, वंचित, किसान और पिछड़े वर्गों के हितों की आवाज बुलंद करता रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
राष्ट्रीय महासचिव राम नयन पटेल ने पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने और प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कमेटियों के गठन एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
बैठक में सदस्यता अभियान को व्यापक बनाने, संगठन का विस्तार करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम का संचालन रमेश चन्द्र गिरि ने किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजमणि पटेल, झिनकान चौधरी, राम सिंह पटेल, सुखराम पटेल, शिव कुमार चौधरी, डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, आत्मा राम पटेल, प्रदीप पटेल राना, सर्वेश वर्मा, विनोद चौरसिया, आशीष बाबा, रामजीत पटेल, निसार अहमद, वंदना पटेल, रमेश चन्द्र भारती, अभिषेक आर्य, सुरेन्द्र पटेल, प्रमोद कुमार पाल, चंद्र मोहन श्रीवास्तव, संजय चौधरी, रियाजुद्दीन, सिकंदर अली, लड्डन पटवा, शोभा राम पटेल, एडवोकेट राम दिनेश चौधरी, अजीज वर्मा, रामचन्द्र पटेल, विजय पटेल, गंगेश्वर पटेल, बब्बन शर्मा, इन्द्रेश चौधरी, लालचन्द सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment