<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

दानापानी के पास कट खोलने की मांग, ट्रांसपोर्टरों ने सौंपा ज्ञापन


गोरखपुर। न्यू गीडा ट्रांसपोर्ट नगर वेलफेयर संस्थान, सेक्टर-22 के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट जीरो प्वाइंट से सहजनवा तक बंद किए गए कट को लेकर प्रशासन से पुनर्विचार की मांग की है। इस संबंध में संस्थान की ओर से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी एवं नगर निगम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
संस्थान के अध्यक्ष राम सतीश यादव ने ज्ञापन में कहा कि कलेक्ट्रेट जीरो प्वाइंट से सहजनवा तक सभी कट बंद कर दिए गए हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट नगर, आसपास के व्यवसायियों तथा आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि जहां व्यावसायिक गतिविधियां अधिक हैं, वहां सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि कलेक्ट्रेट और सहजनवा के बीच दानापानी रेस्टोरेंट के पास मास्टर प्लान में पहले से ही चौराहे का प्रावधान है, जहां से आरटीओ, न्यू गीडा ट्रांसपोर्ट नगर और दक्षिण दिशा में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के लिए मार्ग जाता है। यदि इस स्थान पर गोलचक्कर बनाकर कट खोल दिया जाए तो सेक्टर-22 एवं सेक्टर-23 ट्रांसपोर्ट नगर, आरटीओ, राजकीय महाविद्यालय सहित हजारों नागरिकों, व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को सीधा लाभ मिलेगा।
संस्थान ने प्रशासन से दानापानी के पास बंद कट को खोलने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और लोगों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Pages