<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्यवाही रोकने की मांग, राज्यपाल से हस्तक्षेप की अपील


गोरखपुर। समाजवादी छात्रसभा, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष संतोष मौर्य के नेतृत्व में सोमवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा, टाउनहॉल पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के शांतिपूर्ण आंदोलन पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने तथा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर के संरक्षण एवं छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि 18 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सोनम वांगचुक और अन्य आंदोलनकारियों को हटाने की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार के विपरीत है। छात्रसभा ने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
संगठन ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से जुड़े मामलों में छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग करते हुए कहा कि किसी भी प्रशासनिक या विधिक कार्रवाई का प्रतिकूल प्रभाव विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा और डिग्री पर नहीं पड़ना चाहिए। साथ ही सरकार से शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।
समाजवादी छात्रसभा ने ज्ञापन के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, शिक्षा संस्थानों के संरक्षण तथा छात्रों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए राज्यपाल से आवश्यक हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

No comments:

Post a Comment

Pages