<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 20, 2026

सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग


गोरखपुर। आम आदमी पार्टी (आप) के जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने तथा नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विजय कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक छात्रों के हित में पिछले 21 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे थे, लेकिन संसद सत्र शुरू होने से पहले उन्हें जबरन हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।
जिला प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने कहा कि देश का युवा बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से परेशान है। सरकार को छात्रों के भविष्य की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए। उन्होंने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।
अमिताभ जायसवाल ने सोनम वांगचुक एवं प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। वहीं हरेंद्र यादव ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार की रक्षा करने पर जोर दिया। अंगद यादव ने कहा कि सरकार को दमन की नीति छोड़कर युवाओं की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। यशवीर सिंह ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के भविष्य की रक्षा करने की अपील की।
प्रदर्शन में अरुण श्रीवास्तव, ऋतु सागर, प्रिया बौद्ध, विनीत मिश्रा, अशोक विश्वकर्मा, कलीम हिंदुस्तानी, अरशद खान, मोहम्मद फजील, बृजेश्वर द्विवेदी, फिरोज खान, शिवशंकर जायसवाल, महेंद्र पासवान, अनुरुद्ध यादव, सुशील यादव, गोविंद गौतम, सत्यम गहलोत, राजेश राजभर, दीपक तिवारी, वाल्मीकि शर्मा, मनीष कुमार सिंह, जितेंद्र भारद्वाज, धर्मेंद्र निषाद, राहुल कुमार, दीनबंधु बेलदार, सत्य प्रकाश, धीरज, आशीष कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages