गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक मंगलवार को बेनीगंज स्थित महानगर कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में 22 जुलाई को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, तारामंडल में आयोजित होने वाले बूथ अध्यक्ष सम्मेलन तथा 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर के प्रथम सिक्स लेन फ्लाईओवर के लोकार्पण, जनसभा एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रमों को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि 22 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं 23 जुलाई को मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा गोरखपुर के प्रथम सिक्स लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही पंचमुखी हनुमान मंदिर, तारामंडल रोड (एलआईसी बिल्डिंग के निकट) आयोजित जनसभा एवं अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर का प्रथम सिक्स लेन फ्लाईओवर आधुनिक आधारभूत संरचना का प्रतीक है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने तथा संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी करने का आह्वान किया गया।
बैठक का संचालन महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने किया। इस दौरान आगामी दोनों कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में महानगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष रणविजय शाही, दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, बृजेश मणि मिश्रा, जितेंद्र चौधरी, रणविजय सिंह मुन्ना, मनोज अग्रहरी, अजय श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, अनुपमा पांडेय, रजूला रावत, अवधेश अग्रहरी, अशोक गुप्ता, शिवम पांडेय, दयाकृष्ण गुप्ता, अमित कुमार श्रीवास्तव, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, श्रीराम पांडेय, राम केवल पासवान, गिरिजेश दत्त पांडेय सहित महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment