<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 22, 2026

रुधौली में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर


बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र के मनिकचंद स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के संयोजन में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने, आगामी चुनावी रणनीति तैयार करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की पहचान है और संगठन की मजबूती से विकास की गति निरंतर बनी रहती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सम्मेलन के संयोजक एवं पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को भी संगठन के माध्यम से शासन तक पहुंचाने की अपील की।
ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रत्युष विक्रम सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से कार्य करता है तथा बूथ स्तर का मजबूत संगठन लोकतंत्र की वास्तविक ताकत है।
पूर्व विधायक एवं प्रभारी संगीता प्रताप जायसवाल ने महिला कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं पूर्व महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियां समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।
सम्मेलन में जिला मंत्री नीलम गौड़, प्रदेश प्रतिनिधि दुर्गेश विक्रम सिंह, क्षेत्रीय परिषद सदस्य विनय त्रिपाठी, जिला मंत्री सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, ब्रजेश यादव (देवा), मंडल प्रभारी विनय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर निषाद, जिला मंत्री प्रमोद मिश्र, मंडल अध्यक्ष सूर्याकर विक्रम सिंह (दुबौलिया), सुरेश भट्ट (पकड़िया), जयनाथ पाण्डेय (सल्टौआ), सुनील सोनी (हथेली), गिरधारी यादव (बभनान), जयप्रकाश गौड़ (रमवापुर), जिला कार्यसमिति सदस्य शिल्पा चौधरी, जिला मंत्री रमेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा अभिनव उपाध्याय, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रामवास निषाद तथा प्रदेश एवं जिला मंत्री उमेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रत्येक बूथ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Pages