<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 17, 2026

83.34 लाख रुपये की लागत से बनेगा नगर पालिका का रिकॉर्ड रूम, अध्यक्ष नेहा वर्मा ने किया शिलान्यास


बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती के कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने विधि-विधान के साथ नए रिकॉर्ड रूम के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। लगभग 83 लाख 34 हजार 657 रुपये की लागत से बनने वाले इस रिकॉर्ड रूम के निर्माण से विभागीय अभिलेखों के सुरक्षित रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित संरक्षण में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष नेहा वर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की समस्या न होने पाए और इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि रिकॉर्ड रूम का निर्माण नगर पालिका के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे महत्वपूर्ण अभिलेखों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित होगा और कार्यालयी कार्यों में भी पारदर्शिता एवं सुविधा बढ़ेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, सभासद कृष्ण कुमार, सहायक अभियंता (सिविल) जयराम पासवान, अवर अभियंता (सिविल) अर्पित निगम, निर्माण लिपिक अमित शुक्ला सहित नगर पालिका के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages