संतकबीरनगर। जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधारा थाना पुलिस ने 800 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुधारा पुलिस ने मंगलवार को करमाखान पुलिया के पास से नबी अहमद पुत्र अब्दुल रब, निवासी ग्राम सेमरियावा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना दुधारा में मु.अ.सं. 302/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में कई बार जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध वर्ष 2026 में थाना मेंहदावल तथा वर्ष 2024 और 2022 में थाना दुधारा में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का आपराधिक इतिहास देखते हुए पुलिस उससे जुड़े अन्य नेटवर्क और गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल मोतीलाल यादव, हेड कांस्टेबल राघवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राधेश्याम गिरी तथा कांस्टेबल रंजन कुमार राजभर शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment