<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 27, 2026

मित्रता का फायदा उठाकर घर से चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, आभूषण व ₹4,100 बरामद


गोरखपुर। उरुवा बाजार थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और 4,100 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक उरुवा बाजार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार व पुलिस टीम ने थाना उरुवा बाजार पर दर्ज मुकदमा संख्या 188/2026 से संबंधित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर पासवान निवासी अमोढ़ा, विवेक चौहान निवासी चचाईराम, रिंकू चौहान निवासी चचाईराम तथा करन चौहान निवासी घुचियारी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वादी के पुत्र से मित्रता कर उसके घर से आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना उरुवा बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और 4,100 रुपये बरामद किए।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages