गोरखपुर। भगवानपुर फर्टिलाइजर कॉलोनी स्थित केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ज़ेनमाउंट एक्सपर्ट एजुकेशनल फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा 'एक्सीलेंस प्री-स्कूल अवॉर्ड-2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यालय को शैक्षणिक गुणवत्ता, प्ले-वे शिक्षण पद्धति, न्यूनतम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों के आधार पर प्रदान किया गया।
फाउंडेशन के अध्यक्ष नीलकमल भारद्वाज एवं सचिव मनोज चौबे के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप प्री-स्कूलों के वार्षिक मूल्यांकन में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, सह-शैक्षणिक गतिविधियों, कार्यप्रणाली तथा अभिभावकों के फीडबैक का विस्तृत आकलन किया गया। सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल को प्रदेश के टॉप-100 स्वयंसेवी स्टार्टअप प्री-स्कूलों में शामिल करते हुए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व में अप्रैल 2025 से स्कूल ने शैक्षणिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एक स्टार्टअप प्री-स्कूल होने के बावजूद विद्यालय ने कम शुल्क में गतिविधि-आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कई नवाचार किए हैं, जिन्हें व्यापक सराहना मिली है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या शैलजा पाण्डेय ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थापक के मार्गदर्शन, प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व, शिक्षिकाओं की मेहनत तथा अभिभावकों के विश्वास और सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है तथा भविष्य में भी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त और गतिविधि-आधारित शिक्षा के माध्यम से नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

No comments:
Post a Comment