<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, July 1, 2026

आईजीआरएस जनशिकायत निस्तारण में संतकबीरनगर पुलिस प्रदेश में प्रथम, लगातार 13वीं बार बना नंबर-1

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जून 2026 की मासिक रैंकिंग में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लगातार 13वीं बार जनपद ने यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि थाने पर आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष निस्तारण करते हुए नियमानुसार विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाता है। शिकायतों की जांच के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच करते हैं और उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाती है। पुलिस अधीक्षक स्तर से भी प्राप्त जांच आख्या का गहन परीक्षण किया जाता है। यदि जांच संतोषजनक नहीं पाई जाती है तो संबंधित प्रकरण को पुनः जांच के लिए कड़े निर्देशों के साथ वापस भेजा जाता है।

जून 2026 की मासिक रैंकिंग में जनपद के साइबर क्राइम थाना एवं थाना धर्मसिंहवा को छोड़कर 10 में से 8 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह मेहनत और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages