<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, July 13, 2026

रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने लगाए 100 से अधिक पौधे, संरक्षण का लिया संकल्प


बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने अध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा के संयोजन में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाकर 100 से अधिक नीम, पीपल, पाकड़, आम और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। यह अभियान डॉ. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, बसुआपार, गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इंटर कॉलेज परिसर तथा आसपास की रिक्त भूमि पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखभाल करना अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक मां निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, उसी तरह सभी को पौधों की सेवा कर उन्हें विकसित करना चाहिए। आगे चलकर यही वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण का आधार बनते हैं।
उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर प्रत्येक वर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाता है और लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करता है।
पौधरोपण अभियान में डॉ. आलोक रंजन, किशन गोयल, राजेश्वरी वर्मा, रामदयाल चौधरी, सुमिर गोयल, डॉ. श्याम नारायण चौधरी, विकास चौधरी, महन्थराम वर्मा, प्रतिभा गोयल सहित क्लब के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages