<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, June 19, 2026

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, कांग्रेसजनों ने दीर्घायु की कामना की


गोरखपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने किया।
जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड, महिला आर्थो वार्ड एवं पुरुष आर्थो वार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा कि राहुल गांधी किसानों, युवाओं, छात्रों, दलितों और शोषित वर्ग की मजबूत आवाज हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनकी सोच बेहतर भारत के निर्माण की प्रेरणा देती है और उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सदल प्रसाद, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, प्रदेश सचिव एवं बस्ती प्रभारी दिलीप कुमार निषाद, महेंद्र मोहन तिवारी, राजेंद्र यादव, अजय कन्नौजिया, डॉ. पी.एन. भट्ट, स्नेहलता गौतम, तौकीर आलम, प्रेमलता चतुर्वेदी, देवेंद्र निषाद धनुष, चंद्रिका भारती, प्रभात चतुर्वेदी, सदानंद पाण्डेय, अभिषेक राय गांधी, सुहेल अंसारी, राकेश मौर्य, ध्रुव चंद पासवान, गुलाम ताहिर, राजकुमार मौर्य, आशीष प्रताप सिंह, अभिजीत पाठक, उज्जैर खान, राधेश्याम सिंह, ऋषि चंद गुप्ता, सोनू पासवान, राजेंद्र प्रसाद, अजय मिश्रा, रामू कुशवाहा, सी.पी. राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages