<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे यांत्रिक कारखाना में कर्मचारियों को मिली आधुनिक सुविधाएं, पार्किंग स्टैंड व मरम्मत शेड का लोकार्पण

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर में कर्मचारियों की सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य कारखाना प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने नवनिर्मित साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार पार्किंग स्टैंड तथा मोटर सेक्शन में आधुनिक मरम्मत शेड का लोकार्पण किया।

नवनिर्मित पार्किंग स्टैंड कर्मचारियों को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित पार्किंग की सुविधा प्रदान करेगा। इससे वाहनों को धूप, वर्षा और अन्य प्रतिकूल मौसमीय परिस्थितियों से संरक्षण मिलेगा। वहीं मोटर सेक्शन में बने आधुनिक मरम्मत शेड से अब मरम्मत कार्य अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित और दक्षतापूर्वक किए जा सकेंगे, जिससे कार्य गुणवत्ता और उत्पादकता में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों के कल्याण और बेहतर कार्यस्थल सुविधाएं किसी भी संगठन की प्रगति का आधार होती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन कर्मचारियों के लिए आधुनिक एवं सुविधाजनक आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने परियोजना को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने वाले अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और कर्मचारियों की सराहना की।
कार्यक्रम में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (रिपेयर) सत्येन्द्र कुमार वर्मा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (कार्य) अनुज मिश्र सहित वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages