<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक


गोरखपुर। मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों, पीआरवी एवं पुलिस बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल मिशन शक्ति के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध, बाल श्रम कानून तथा महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।
पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 1098, 181, 1930, 1076, 102 एवं 108 की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में बताया। इस दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages