<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

गैंगस्टर की 10 लाख की कार जब्त, अपराध से अर्जित संपत्ति पर पुलिस का बड़ा प्रहार


गोरखपुर। संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरपुर बुदहट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की अपराध से अर्जित संपत्ति जब्त कर बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर थाना गीडा में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे से संबंधित अभियुक्त मनोज यादव निवासी भेउसा, थाना हरपुर बुदहट की एक चारपहिया वाहन को धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है। आरोपी के विरुद्ध गीडा एवं खजनी थानों में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, धमकी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के नेतृत्व में की गई। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages