<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर रानीगांव में सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन व भंडारा


बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में पौराणिक बाबा गोकुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, रानीगांव में सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न हुआ तथा श्रद्धालु भक्ति भाव से भजन-कीर्तन में शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व मंच पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages