<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

मोदी के 4399 दिन पूरे होने पर बस्ती में भाजपा का उत्सव, 26 मंडलों में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प


बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिन के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ने जिले के सभी 26 मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर इस उपलब्धि का उत्सव मनाया। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चन, हवन, प्रार्थना सभाओं और सेवा कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं देश की समृद्धि की कामना की गई।
कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों के अटूट विश्वास और मजबूत लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का पुनर्विकास, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि और हर घर जल जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
सांऊघाट मंडल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि मोदी सरकार ने अंत्योदय की भावना को साकार करते हुए विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा, आधारभूत संरचना और डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में हुए कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।
कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। माहौल राष्ट्रभक्ति के नारों और उत्साह से सराबोर रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages