<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने के निर्देश, तीन दिन में मांगी संस्तुतियां


बस्ती। गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री—के लिए पात्र महानुभावों के नाम प्रस्तावित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए योग्य व्यक्तियों के नाम ऑनलाइन पंजीकृत कर संस्तुतियों सहित उपलब्ध कराने को कहा है।

उन्होंने बताया कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, सिविल सेवा, खेलकूद तथा अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों के नाम पद्म पुरस्कारों के लिए प्रस्तावित किए जा सकते हैं।

जिला विकास अधिकारी ने कहा कि पूर्व में जारी निर्देशों के बावजूद अपेक्षित सूचनाएं अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। ऐसे में संबंधित अधिकारियों से पुनः अपेक्षा की गई है कि योग्य महानुभावों के नाम ऑनलाइन प्रस्तावित कर निर्धारित प्रारूप में दो प्रतियों सहित अपनी संस्तुतियां तीन दिवस के भीतर जिला विकास अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages