<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, June 10, 2026

अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे का अभियान, 8 हजार पैम्फलेट बांटकर किया जागरूक


गोरखपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार जागरूकता दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे ने समपार फाटकों पर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर सड़क उपयोगकर्ताओं और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया। प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी नीरज गुप्ता के मार्गदर्शन में मुख्यालय एवं विभिन्न मंडलों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के तहत संरक्षा अधिकारियों ने गोरखपुर-बस्ती, गोरखपुर-भटनी, गोरखपुर-कप्तानगंज तथा गोरखपुर-आनंद नगर रेलखंडों के अनेक समपारों पर पहुंचकर वाहन चालकों, ग्रामीणों एवं रेल कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। इस दौरान ट्रैक्टर, ट्रक, ऑटो और मोटरसाइकिल चालकों को समपार पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा वैधानिक प्रावधानों के पालन के बारे में काउंसलिंग की गई।
जागरूकता अभियान के दौरान समपार सुरक्षा संदेशों वाले लगभग 8,000 पैम्फलेट, 1,200 स्टीकर तथा 1,500 थैले, टोपी और टी-शर्ट वितरित किए गए। रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि समपार फाटकों पर हमेशा सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages