संतकबीरनगर। थाना मेंहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बाराखाल में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें पवन यादव और सुग्रीव मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में थाना मेंहदावल में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे।
जांच के दौरान पुलिस ने दोनों मामलों में वांछित आरोपी सुग्रीव मौर्य और देवेन्द्र यादव को बुधवार को बाराखाल से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल मुरली मनोहर एवं कांस्टेबल संतोष तिवारी शामिल।

No comments:
Post a Comment