<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, June 15, 2026

ड्रोन से कराया गया गन्ने की फसल का छिड़काव, पेड़ी व पौधों को रोग एवं कीटों से बचाने की पहल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


रुधौली, बस्ती। बजाज चीनी मिल रुधौली द्वारा गन्ना किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने एवं फसल की सुरक्षा के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम कामता, नटाई कला, मुंगरा तथा डाढ़वा भैया में महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान, गन्ना प्रबंधक अरविंद द्विवेदी एवं गेट इंचार्ज राजेश सिंह के नेतृत्व में ड्रोन के माध्यम से गन्ना फसल पर एनपीके, नैनो यूरिया एवं कीटनाशक दवा के घोल का छिड़काव कराया गया।

इस दौरान कृषक कमलेश चौधरी, मोहम्मद नाइस, मोहम्मद कयूम, अब्दुल रहीम, रामकिशोर, संतराम, राजाराम एवं राम निहोर के गन्ना प्लांट पर ड्रोन से स्प्रे कराया गया। महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्य अनुदान पर कराया जा रहा है। किसान चीनी मिल के अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों से संपर्क कर अनुदानित दर पर अपने गन्ना प्लांट पर ड्रोन द्वारा स्प्रे करा सकते हैं।

सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु एवं गगन पांडे ने बताया कि चीनी मिल द्वारा कृषक हित में अनेक लाभकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाकर अधिक उत्पादन प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषक गोष्ठियों के माध्यम से किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें।

ड्रोन स्प्रे कार्यक्रम को देखने के लिए क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की और आधुनिक कृषि तकनीक के प्रति उत्साह दिखाया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages