<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा मंडल बैठक संपन्न, आगामी अभियानों की बनी रणनीति


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित मंडल की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए व्यापक रणनीति तैयार की। बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

महानगर नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी के रूप में उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, समर्पण और जनसेवा की भावना से निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होंने आगामी अभियानों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री पूरन गुप्ता एवं आकाश साहनी ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की प्रस्तावना महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने प्रस्तुत की।

इस अवसर पर महानगर कोषाध्यक्ष दया कृष्ण गुप्ता, कार्यालय प्रभारी अशोक गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष एवं पार्षद मीरा श्रीवास्तव, महिला मोर्चा महामंत्री मीना श्रीवास्तव, किसान मोर्चा महामंत्री समरेन्दु कुमार सिंह, पार्षद जयंत निषाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पार्षद श्रवण पटेल, पार्षद शाश्वत अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष राजन पांडे, जितेंद्र अग्रवाल ‘जीतू’, मंडल मंत्री विशाल सोनकर, शैलेश गौतम, पूर्व पार्षद अभिषेक निषाद, वरिष्ठ नेता रानू सिंह, अशोक वर्मा, मीनू गोयल, दीपा पांडे, ममता गुप्ता, त्रिलोकीनाथ बारी, व्यापारी नेता अनुराग गुप्ता, रिजवान अली ‘रिजु’ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों, सदस्यता विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages