<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

नेचर वॉक एवं यज्ञ-हवन के साथ योग पखवाड़ा का शुभारंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। विश्व पर्यावरण दिवस माह की वैश्विक थीम “प्रकृति से प्रेरित – जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” के तहत रविवार को औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में नेचर वॉक एवं पर्यावरण शुद्धि यज्ञ-हवन कार्यक्रम आयोजित कर योग पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली, युवा विकास समिति बस्ती, भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति एवं इंडियन योग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। योगाचार्य गरुडध्वज पाण्डेय एवं डॉ. नवीन सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ-हवन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही विश्व योग दिवस के सफल आयोजन के लिए योग शिक्षकों को ब्लॉकवार दायित्व सौंपे गए।

नेचर वॉक के दौरान पौधशाला प्रभारी इन्द्रमणि यादव ने प्रतिभागियों को औषधीय पौधों, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक जीव और पौधे का संरक्षण आवश्यक है। प्रतिभागियों को मिट्टी की गुणवत्ता, पौधों की पहचान एवं पक्षी अवलोकन से जुड़ी जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पौधारोपण एवं पौध वितरण अभियान चलाया गया तथा “एक पेड़, आने वाले कल की नींव” का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जीवनशैली का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कामना पाण्डेय, डॉ. शशिकला श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र आर्य, नवल किशोर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रतिभागियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages