<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 7, 2026

साइबर सेल की तत्परता से महिला को मिली राहत, साइबर ठगी के 4 हजार रुपये वापस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। "क्रैक साइबर क्राइम" अभियान के तहत साइबर सेल थाना दुधारा की तत्परता से एक महिला को बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के खाते से निकाले गए 4 हजार रुपये पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए वापस करा दिए।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना दुधारा क्षेत्र के ग्राम कूड़िमनमन निवासी हरिश्चन्द्र यादव की पत्नी को 3 जून 2026 को एक अज्ञात साइबर अपराधी ने फोन कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं जननी सुरक्षा योजना (JSY) का लाभ दिलाने का झांसा दिया।

झांसे में आकर महिला ने आरोपी के बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी की, जिसके बाद उसके खाते से 4,000 रुपये की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से निकाल ली गई। घटना की जानकारी होते ही पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना दुधारा की साइबर टीम ने तत्काल तकनीकी और विधिक कार्रवाई शुरू की। त्वरित प्रयासों के परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी धनराशि पीड़िता के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल ऋषिकेश यादव, कांस्टेबल हर्ष सिंह तथा महिला कांस्टेबल एकता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जनपदीय पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक अथवा संदेश पर विश्वास न करें तथा किसी के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन या बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages