गोरखपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर द्वारा नौकायन तारामंडल एवं चिलुआताल पर्यटन विकास स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग कम करने, कचरा कूड़ेदान में डालने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता को जनआंदोलन बनाकर ही स्वच्छ एवं सुंदर भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में सांसद रवि किशन शुक्ला, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता, महामंत्री अच्युतानंद शाही, रणविजय शाही, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छ गोरखपुर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

No comments:
Post a Comment