महादेवा, ( बस्ती )। लालगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर और कटया पंडित गांव के बीच खेत में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मदन (35) पुत्र राम अवतार, निवासी देवराव, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के अनुसार शव संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में मिला। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान तथा सीने पर गहरे घाव पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल के पास मृतक की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
परिजनों ने किसी प्रकार की रंजिश से इनकार किया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment