बस्ती। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए संचालित संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना जनपद बस्ती में प्रभावी साबित हो रही है। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 18 लाभार्थियों को कुल 86,500 रूपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।
योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा जारी रखने, पुस्तकें व अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने में सहायता मिल रही है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह छात्रवृत्ति बड़ी राहत साबित हो रही है।
जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा पात्र श्रमिकों को योजना की जानकारी देकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजना से श्रमिक परिवारों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरणा मिल रही है। यह पहल श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

No comments:
Post a Comment