गोरखपुर। राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मासिक बैठक मोहद्दीपुर स्थित विंध्यवासिनी पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महामंत्री आकाश शुक्ला ने किया।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चन्द्रा एवं राष्ट्रीय सचिव शिवनारायण जायसवाल के प्रस्ताव पर राजकुमार जायसवाल को राष्ट्रीय महासचिव, राणा सिंह को राष्ट्रीय सलाहकार तथा शिवा जायसवाल को राष्ट्रीय सचिव (संगठन) नियुक्त किया गया।
राष्ट्रीय सलाहकार सुनील मणि त्रिपाठी द्वारा उत्तर प्रदेश संगठन के लिए सुब्रत पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष, सूरज पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा कामाक्षी शुक्ला को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र एवं पटका प्रदान कर पदभार ग्रहण कराया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान, आगामी राजनीतिक रणनीति और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, न्याय और विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी जाति, धर्म, क्षेत्र और वर्ग से ऊपर उठकर “सबका सम्मान–सबका कल्याण” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं कर्मचारियों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, सामाजिक न्याय और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था पार्टी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
बैठक में प्रदेश के 20 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की तैयारियों को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गई। साथ ही योग्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर बधाई दी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक चन्द्रा, राष्ट्रीय महामंत्री आकाश शुक्ला, राष्ट्रीय सलाहकार सुनील मणि त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव शिवनारायण जायसवाल, राष्ट्रीय सूचना एवं संपर्क मंत्री सत्येंद्र निषाद, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार जायसवाल, राष्ट्रीय सलाहकार राणा सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिव कुमार जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज पाण्डेय तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा कामाक्षी शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment