<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 23, 2026

लखनऊ अग्निकांड के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, गोरखपुर में निकाला कैंडल शांति मार्च

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर 


गोरखपुर। लखनऊ में हुए अग्निकांड में छात्र-छात्राओं सहित अन्य मृतकों की स्मृति में राष्ट्रीय सर्व जनकल्याण संकल्प पार्टी ने मंगलवार को गांधी प्रतिमा, टाउनहाल (गोलघर) पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कैंडल शांति मार्च निकाला। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा सुरक्षा मानकों की अनदेखी के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और घायलों के निःशुल्क समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।

उन्होंने प्रदेश के सभी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, अस्पतालों, सार्वजनिक भवनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की विशेष जांच कराने की आवश्यकता पर भी बल दिया। सभा के अंत में उपस्थित लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन पार्टी के सचिव अनीश पटेल ने किया। इस अवसर पर सुनील मणि त्रिपाठी, अखिलेश मल्ल, शिव नारायण जायसवाल, सत्येंद्र निषाद, राहुल मिश्रा, विवेक पाण्डेय, श्रीराम गुप्ता, सूरज पाण्डेय, विश्वजीत भारती, श्याम सुन्दर पाण्डेय, मनोज सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, रविन्द्र कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages