<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 23, 2026

भारत मुक्ति मोर्चा ने किया गौर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन, संगठन मजबूती पर जोर

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। गौर विकास खंड क्षेत्र के जिलेबीगंज स्थित एक मैरेज हॉल के सभागार में मंगलवार को भारत मुक्ति मोर्चा का ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आर.एल. गौतम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने, बूथ गठन तथा जुलाई माह में राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से भारत मुक्ति मोर्चा गौर ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राम सागर को ब्लॉक प्रभारी, अल्तमश खान को उपाध्यक्ष, कुतुबुल्लाह एवं मोहम्मद शाहिद को सचिव, मोहम्मद खुर्शीद को उपाध्यक्ष तथा समीर और जैद खान को सदस्य नामित किया गया। वहीं भारतीय विद्यार्थी मोर्चा की ब्लॉक कार्यकारिणी में मोहम्मद तुफैल को अध्यक्ष, मोहम्मद इरफान को उपाध्यक्ष तथा अब्दुल शाहिद को प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए हृदय गौतम ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर बल दिया। मुख्य वक्ता मोहम्मद शमीम, राजाराम और डॉ. सुभाष ने मोर्चा के उद्देश्यों तथा उसकी राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन ने कहा कि संगठन लगातार जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यकर्ताओं के बल पर ही निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए सभी से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages