<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 23, 2026

देवरिया के 1410 उचित दर विक्रेताओं का फरवरी का लंबित भुगतान जल्द कराने के निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर 

गोरखपुर। देवरिया जनपद के उचित दर विक्रेताओं के फरवरी 2026 के लंबित लाभांश भुगतान को लेकर गोरखपुर मंडल के संभागीय लेखाधिकारी (खाद्य) ने खाद्य एवं रसद विभाग के वित्त नियंत्रक को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है।

पत्र में बताया गया है कि 19 जून 2026 के संदर्भित पत्र के अनुसार फरवरी माह के लाभांश भुगतान के लिए एडवांस उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था। जनपद के 1455 उचित दर विक्रेताओं में से 1410 विक्रेताओं की ई-पॉस आईडी 2.0 से लिंक हो चुकी हैं, लेकिन एडवांस राशि उपलब्ध न होने के कारण अब तक भुगतान नहीं हो सका है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि भुगतान में हो रही देरी से उचित दर विक्रेताओं में भारी नाराजगी है। इसी के विरोध में उचित दर विक्रेता संघ ने मंडलायुक्त कार्यालय, गोरखपुर पर धरना-प्रदर्शन भी किया।

संभागीय लेखाधिकारी ने वित्त नियंत्रक से अनुरोध किया है कि संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एडवांस जारी करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि ई-पॉस 2.0 के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं के फरवरी माह के लंबित लाभांश का भुगतान जल्द कराया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages