<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 23, 2026

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला कार्यकारिणी का विस्तार, 7 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश द्वारा मंगलवार को ब्लाक रोड स्थित वीरा पैलेस में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान संगठन के विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार के तहत करीब 40 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे संगठन की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 7 जुलाई को होटल ग्रीन वैली में आयोजित होगा, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

नई नियुक्तियों में श्याम श्रीवास्तव विक्की को नगर मंत्री, राजकुंवर विक्की फोटो वाले को नगर संगठन मंत्री, शशांक मद्धेशिया एवं शैलेन्द्र कुमार चौधरी को जिला संगठन मंत्री, समीर राना को जिला मंत्री, नवीन कुमार को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज कुमार गुप्ता को युवा जिला उपाध्यक्ष तथा उज्ज्वल श्रीवास्तव को जिला युवा मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा शकील अहमद, दीपक मिश्र, अमन गुप्ता, उपमेय प्रताप सिंह (मनु), चन्दन कुमार विश्वकर्मा, मोहम्मद फुरकान सहित कई अन्य पदाधिकारियों को भी विभिन्न दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages