<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 21, 2026

मुख्य अतिथि ज्योति सोनी ने किया कार्यशाला का समापन, बोलीं— बिना दवा और सर्जरी का उपचार समाज के लिए वरदान


गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माँ फिजियोथेरेपी, काइरोप्रैक्टिक एवं रिहैब सेंटर के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'डबल सर्टिफिकेट वर्कशॉप' का रविवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश मंत्री श्रीमती ज्योति सोनी रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया और इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
अपने संबोधन में ज्योति सोनी ने कहा कि डॉ. अरुण कुमार वर्मा और उनकी टीम बिना दवा एवं बिना सर्जरी के उपचार के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं न केवल चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों को नई तकनीकों से जोड़ती हैं, बल्कि आमजन को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा भेजा गया शुभकामना संदेश प्रतिभागियों के बीच साझा किया तथा एक अन्य मंत्री का शुभकामना पत्र भी आयोजन समिति को सौंपा।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि कार्यशाला के सफल आयोजन में बिजनेस सेक्रेटरी डॉ. माणिक दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल प्रबंधन के चलते नेपाल, बिहार, हरियाणा (गुरुग्राम), मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों—वाराणसी, जौनपुर, सोनभद्र, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़ और मऊ—से आए प्रतिभागियों को एक मंच पर सीखने और अनुभव साझा करने का अवसर मिला।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिक्षिका रेनू द्विवेदी ने विशेष योग सत्र का संचालन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ज्योति सोनी ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा कार्यशाला के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। आयोजन में मौजूद प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला को ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक अनुभवों से भरपूर बताया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages