<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गाजियाबाद कांग्रेस का भव्य योग शिविर, सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास


गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस खेलकूद विभाग के तत्वावधान में मुरादनगर में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं कांग्रेस खेलकूद विभाग के जिला अध्यक्ष आचार्य विकास कुमार त्यागी ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार तथा विभिन्न योगासनों की सही तकनीक और सावधानियों की जानकारी देते हुए नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।
योग शिविर में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, देव दत्त त्यागी, नदीम त्यागी, मुरादनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश त्यागी, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्व दीप असलतनगर त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्व दीप त्यागी एवं आचार्य विकास कुमार त्यागी ने किया।
सुबह की शीतल व प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं, युवाओं और किशोरों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और निरोग जीवनशैली के लिए नियमित योग के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
आचार्य विकास कुमार त्यागी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की भारतीय जीवन पद्धति है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने का संकल्प लिया गया। जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संदेश दिया कि "योग करें, रोज करें, स्वस्थ रहें—यही मानवता की सच्ची सेवा है।"

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages