<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

विश्व रक्तदान दिवस पर योग शिविरों में रक्त संचार बढ़ाने के लिए कराया गया ताली वादन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जनपद में पतंजलि योग समिति, इंडियन योग एसोसिएशन, भारत स्वाभिमान समिति और विश्व संवाद परिषद के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में रक्त संचार को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष योगाभ्यास और ताली वादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भारत स्वाभिमान समिति के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि जिले भर में आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान योगाचार्य डॉ. नवीन सिंह एवं गरुण ध्वज पाण्डेय ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

योग शिक्षक सौरभ तुलस्यान ने ताली वादन की तकनीक की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित ताली बजाने से शरीर में रक्त संचार सुचारू एवं सामान्य बना रहता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य को लाभ मिलता है। इस अवसर पर साधक प्रेम श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगों को इक्यावन तिगुनी ताली वादन का अभ्यास भी कराया।

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चंद्र आर्य ने कहा कि योग और रक्तदान दोनों ही सेवा तथा स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण आधार हैं। उन्होंने लोगों से नियमित योगाभ्यास करने तथा रक्तदान जैसे महादान के प्रति समाज को जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जवाहर यादव, प्रमोद गुप्ता, राम सुभाष चौधरी, राम अचल चौरसिया, सुनील सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, भूपेन्द्र चौधरी, मंजेश राजभर, अभिनव पाण्डेय, गणेश गुप्ता, संतोष तिवारी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, आशीष श्रीवास्तव, जितेन्द्र पाण्डेय, मंगेश राजभर, प्रेम श्रीवास्तव, बलराम तिवारी, सोनू पाण्डेय एवं के.डी. वर्मा सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरुण ध्वज पाण्डेय ने किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages