वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। शहर के धर्मशाला रोड स्थित चित्रगुप्त चौक के निकट भगवान चित्रगुप्त मंदिर में रविवार सायंकाल भगवान चित्रगुप्त की भव्य महाआरती युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुई। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान चित्रगुप्त का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में कैलाशी महेश कुमार श्रीवास्तव ने विधि-विधान से पूजन एवं महाआरती संपन्न कराई। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन एवं आरती कराई।
इस अवसर पर युवा अध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत कई वर्षों से प्रत्येक माह के दूसरे रविवार की संध्या को भगवान चित्रगुप्त की महाआरती का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाआरती में शामिल होने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है तथा जीवन के कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
महाआरती में प्रमुख रूप से प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियर राजेश कुमार श्रीवास्तव, कौशल किशोर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, कंचन पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत रहा।

No comments:
Post a Comment