<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 14, 2026

रक्तदान महादान : विश्व रक्तदाता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने जुटाईं 75 यूनिट रक्त की सौगात


गोरखपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा आयोजित भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानव सेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। होटल रॉयल रेजीडेंसी के रीत हॉल में आयोजित इस जनहितकारी अभियान में युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 75 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। मंच के अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने कहा कि एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचा सकता है। उन्होंने खुशी जताई कि युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बेटियों ने भी रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

शिविर में आकाश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अभिषेक पोद्दार, रजत लाठ, अंकित पोद्दार, आलोक अग्रवाल, अनूप जालान, पीयूष तुलस्यान, रोहित अग्रवाल, माधव जालान और निलेश अग्रवाल सहित मंच के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं राघव बंसल, आकाश गोयल, प्रतीक अग्रवाल, मनीष मित्तल, अंकित लाठ, उमंग केड़िया और मयंक केड़िया समेत अनेक युवाओं ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया।

रक्तदान शिविर के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. गौरव केड़िया एवं लाइफ पाथ केयर के सहयोग से लोगों की विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें कराई गईं। करीब तीन हजार रुपये मूल्य की जांचें निशुल्क उपलब्ध कराए जाने से लोगों ने आयोजन की सराहना की।

गोरखनाथ चिकित्सालय के डॉ. अवधेश अग्रवाल एवं डॉ. अमित की टीम की चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न हुए इस शिविर ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के अंत में मंच पदाधिकारियों ने नियमित रूप से ऐसे जनकल्याणकारी आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages